11 साल से एक ही शख्स के प्यार में पागल हैं दो जुड़वा बहनें, ऐसे मनाया आइडेंटिकल बर्थडे

By: Ankur Wed, 20 July 2022 7:47:55

11 साल से एक ही शख्स के प्यार में पागल हैं दो जुड़वा बहनें, ऐसे मनाया आइडेंटिकल बर्थडे

आपने कई जुड़वां लोगों को देखा होगा जो दिखने या बोलने में एक समान लगते हैं। हांलाकि दोनों जुड़वां लोगों में रंग-रूप से लेकर आवाज तक कुछ अंतर हो सकता हैं जो कि स्वाभाविक हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको दो ऐसी आइडेंटिकल ट्विन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो मिरर इमेज जैसी दिखती हैं। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों बहनें 11 साल से एक ही शख्स के प्यार में पागल हैं। आज हम जिन ट्विन्स की बात करने जा रहे हैं वो हैं ऐना और लूसी डिंके की। हाल ही में इन बहनों ने अपना जन्मदिन मनाया। वो भी अपने इकलौते मंगेतर के साथ।

इन दोनों को दुनिया की सबसे ज्यादा आइडेंटिकल ट्विन्स की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जाता है। चेहरे-मोहरे के अलावा अब तो प्लास्टिक सर्जरी के जरिये दोनों ने अपनी बॉडी के कई अंग भी एक जैसे करवा लिए हैं। ऐना और लूसी डिंके हाल ही में 36 साल की हुई। दोनों ने अपने म्युचुअल मंगेतर के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान दोनों ने एक जैसे ही कपड़े पहन रखे थे। उनका मंगेतर बेन बयर्ने उनके साथ ही मौजूद था। दोनों बहनों के बीच खड़े उसके मंगेतर के साथ ली गई मिरर सेल्फी वायरल हो रही है। एक जैसी ड्रेस के अलावा दोनों बहनों ने एक जैसे ही व्हाइट क्लिप्स लगाए हुए थे। इसके साथ ही दोनों ने एक जैसा ही हेयरस्टाइल कर रखा था। मेकअप भी दोनों का कॉमन ही था।

ऐना और लूसी डिंके पिछले ग्यारह सालों से बेन के साथ रिलेशन में है। तीनों आपस में काफी खुश हैं। इस ट्रायो कपल की हमेशा चर्चा होती रहती है। सोशल मीडिया पर इनके लाखों फॉलोवर्स हैं। अपनी लाइफ की लेटेस्ट अपडेट देते हुए उन्होंने बताया था कि अब वो प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसे भी वो ख़ास बनाना चाहते हैं। दोनों बहनें एक साथ प्रेग्नेंट होना चाहती है। उनका कहना है कि ये उनकी दिली ख्वाहिश है कि वो एक साथ प्रेग्नेंट होकर इस समय का लुत्फ़ साथ उठाए। 36 की होने के बाद अब उनकी ये कोशिश तेज हो गई है। बेन भी इसके लिए खासे उत्साहित हैं और तीनों मिलकर इस कोशिश में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़े :

# पांचवी बार भी जुड़वा बच्चे पैदा हुए तो पति ने निकाला पत्नी को घर से बाहर!

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com